नवीन वर्मा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संगठन की ओर से बधाई दी गई।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इस आशय का पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता ने उनकी उपलब्धियां के मध्ये नजर उन्हें यह सम्मान दिया है। वर्तमान में राष्ट्रीय व्यापारी संगठन में 23 प्रदेशों का प्रतिनिधित्व है जिनमें तमिलनाडु, बंगाल,केरल के संगठन बहुत मजबूती से पकड़ बनाए हैं। उत्तराखंड राज्य में व्यापारी संगठन की गतिविधियों को बहुत प्रभावशाली तरीके से उठाने और जुझारू नेतृत्व को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के महामंत्री प्रकाश मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, शान्ती जीना, दिगंबर वर्मा,मदन फर्तियाल, हितेन्द भसीन तथा जिलाध्यक्ष विपिन कुमार, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे महिला जिला कार्यकारिणी में श्रीमती कुसुम दिगारी, श्रीमती उर्वशी बोरा महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल,ग्रामीण अध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री पवन वर्मा,काठगोदाम अध्यक्ष गोविंद भाकुनी, महामंत्री भुवन जोशी सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :