यहां मृत अवस्था में मिला गुलदार

खबरे शेयर करे :

मनोज कुमार पांडेय
कालाढूंगी। कालाढूंगी रेंज अंतर्गत गुलजारपुर में एक नर गुलदार का शव मिला है। गुलदार के शरीर में चोट का निशान है। गुलदार की मौत किसी वाहन की चपेट में आने या अन्य किसी हादसे की वजह से होना माना जा रहा है। शनिवार को गुलजारपुर के प्रधान ने वन विभाग के अफसरों को तुरई के एक खेत से सटे नर गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नर गुलदार की उम्र करीब चार साल मानी जा रही गुलदार के शरीर पर चोट का निशान है। उसके सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। डीएफओ दिगंत नायक और एसडीओ किरन साह भी मौके पर पहुंचे उन्होने निरीक्षण कर जांच की उन्होने बता बताया कि नर गुलदार की उम्र लगभग चार साल है प्रथम दुष्ट मौत का होता आपसी संघर्ष या किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो जाना उन्होने बताया शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। गुलदार की मौत किन कारणों से हुई है। ये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :