बेकाबू कार सड़क किनारे खाई में लटकी, अलकनंदा नदी में गिरा चालक

खबरे शेयर करे :

चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर एक बेकाबू कार बिरही चाड़े पर सड़क किनारे खाई में लटक गई। वाहन चालक खाई में जा गिरा। रात को ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ को दी, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात को रेस्क्यू अभियान नहीं चल पाया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर लौट रहे पति-पत्नी महाराष्ट्र निवासी अनूप और तृप्ति की कार बिरही चाड़े के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से खाई की ओर लटक गई जिससे अनूप की तरफ का दरवाजा खुल गया जिससे वह खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलने पर चमोली कोतवाली से पुलिस व एसडीआरएफ़ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। चालक की पत्नी तृप्ति को गाड़ी से बाहर निकाला गया और वाहन चालक अनूप का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया हैं। सुबह नौ बजे बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा अनूप की ढूंढखोज के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :