कमिश्नर ने मारा फिटनेस सेंटर मे छापा, आरटीओ की भूमिका शक के घेरो मे।

खबरे शेयर करे :

तीसरी नजर की खबर का असर।
हल्द्वानी : वाहन फिटनेस सेंटर में आज उस वक्त हड़कंप के हालात हो गए। जब कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक दल बल के साथ छापेमारी कर दी।हल्द्वानी के बेलबाबा स्थित गाड़ियों के फिटनेस सेंटर पर आयुक्त कुमाऊं के पहुंचते ही मौके पर मौजूद सभी दलाल वहां से गायब हो गए। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान आरटीओ के अधीन फिटनेस सेंटर में बड़ी खामियां सामने आई है। इन खामियों के जवाब ना ही अधिकारियों के पास थे और ना ही कर्मचारियों के पास इसके बाद फिटनेस सेंटर के संचालन में आरटीओ की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गयी है।
कुमाऊं कमिश्नर ने बड़ी खामियां सामने आने के बाद आरटीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने मौके पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा के मुख्यमंत्री के साफ निर्देश हैं कि किसी भी सरकारी कार्यालय में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। उन्होंने बताया आज वाहन फिटनेस सेंटर में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां काम करने के तरीके में बिल्कुल भी पारदर्शिता नहीं है।कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि यहां पर लोगों से बातचीत करने में पता चला है की अनऑथराइज्ड लोगों का यहां गैरकानूनी तरीके से फीस या अन्य मामलों में दखल है। इस मामले में उन्होंने कैमरे का रिकार्ड 1 महीने का डाटा आरटीओ से मांगा है साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। कि उनके कार्य क्षेत्र में यह क्या चल रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं यदि कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :